download pdf from button given below
Tuesday, August 23, 2022
Saturday, August 20, 2022
Friday, August 19, 2022
Thursday, August 11, 2022
Sunday, August 7, 2022
Tuesday, August 2, 2022
class 10 sat 1 mock paper social science
SAT EXAM AUGUST 2022
CLASS 10
SOCIAL STUDIES
M.M. 20 TIME 1HR.
प्रश्न 1 सरस्वती सिंधु सभ्यता को अन्य किस नाम से जाना चाहता है ?
(a) सिंधु सभ्यता (b)हड़प्पा सभ्यता
(c) a और b दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर (c)
प्रश्न 2 सरस्वती सिंधु सभ्यता के लोग किसकी पूजा करते थे ?
(a) पशुओं की (b) वृक्षों की
(c) शिवलिंग (d) उपरोक्त सभी
उत्तर (d) उपरोक्त सभी
प्रश्न 3 किस विषय का संबंध संघ सूची से है ?
(a) प्रतिरक्षा (b) कृषि (c) पुलिस (d) व्यापार
उत्तर (a) प्रतिरक्षा
प्रश्न 4 इनमे से किस राज्य में काली मृदा पाई जाती है ?
(a) हरियाणा (b) गुजरात (c) राजस्थान (d) पंजाब
उत्तर गुजरात
प्रश्न 5 ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम कब पारित किया गया ?
(अ ) 2005 (ब) 2006 (स) 2007 (द) 2008
(अ) 2005 में
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 6 मोहन जोदडो का क्या अर्थ है ?
उत्तर मृतकों का टीला
प्रश्न 7 लोकतन्त्र मे सरकार के तीन अंग कौन कौन से होते हैं ?
(1)विधायिका 2 कार्यपालिका 3 न्याय पालिका लोकतंत्र के तीन अंग होते हैं
प्रश्न 8 जैव संसाधनों के उदाहरण दीजिये ?
उत्तर पशु पक्षी ,पेड़ पौधे एवं मनुष्य
प्रश्न 9 जल किस प्रकार का संसाधन है ?
उत्तर नवीकरणीय
प्रश्न 10 धारणीयता का क्या अर्थ है ?
उत्तर धारणीयता का अर्थ है पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना विकास करना
अति लघु उतरात्म्क प्रश्न 2X2 =4
प्रश्न 11 नगरपालिका एवं नगर निगम मे अंतर लिखो ?
उत्तर 1 नगरपालिका
1 नगर पालिका छोटे शहरों में स्थानीय शासन चलाने वाली संस्था है |
2 नगरपालिका के प्रमुख नगर पालिका प्रधान होते हैं
नगरनिगम
1 नगर निगम बड़े शहरों में स्थानीय शासन चलाने वाली संस्था है |
नगर निगम के प्रधान को मेयर कहते हैं |
प्रश्न 12 प्र्छन्न (छुपी )बेरोजगारी किसे कहते हैं
उत्तर ऐसी स्थिति जिसमे एक काम में आवश्यकता से अधिक लोग लगे होते है |यदि उनमे से कुछ लोगों को हटाकर दूसरे कार्यों मे लगा दिया जाये तो कोई असर उत्पादन पर न पड़े |
लघुतरात्मक प्रश्न 3X2=6
प्रश्न 13 सिंधु घाटी के लोगों के सामाजिक जीवन के बारे वर्णन करो |
उत्तर सिंन्धु घाटी की सभ्यता एक नगरीय सभ्यता थी |
यहाँ के लोग मांसाहारी व शाकाहारी दोनों प्रकार के भोजन खाते थे
ये लोग सूती व ऊनी कपड़े पहनते थे |
ये लोग आभूषण भी पहनते थे सोना चाँदी तांबे के हार कंगन ,अंगूठिया |
इनके मनोरंजन के साधन शतरंज ,जूआ,व नाच गाना थे
प्रश्न 14 जीवन मे जल के महत्व का वर्णन करें |
उत्तर (1) जल पीने में घरेलू कार्यों में उपयोग किया जाता है
(2) जल का उपयोग सिंचाई के लिए होता है
(3) उद्धोग व कारखानों में
(4) जल का उपयोग मछ्ली पालन ,नौका चलन व विद्धुत उत्पादन में किया जाता है